डेंगू संभावित महिला मरीज का कराया गया एलाइजा जांच

Updated at : 27 Aug 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

डेंगू संभावित महिला मरीज का कराया गया एलाइजा जांच

विज्ञापन

मुंगेर सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मुंंगेर शहर के गांधी चौक निवासी राजेश कुमार की डेंगू संभावित पत्नी प्रिया देवी का मंगलवार को एलाइजा जांच कराया गया. जिसका रिर्पोट बुधवार को आने के बाद ही डेंगू के कंफर्म मामले की पुष्टि होगी. मंगलवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने 25 अगस्त को डेंगू के एनएस-1 जांच में पॉजिटिव मिली प्रिया देवी के स्वास्थ्य की जांच की. उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व मरीज का प्लेटलेटस काउंट 1.22 लाख था. जबकि मंगलवार को उसका प्लेटलेटस काउंट 95 हजार पाया गया है. मरीज में डेंगू के संभावित लक्षणों को देखते हुए उसका एलाइजा जांच कराया गया है. बुधवार को रिर्पोट आने के बाद ही मरीज के डेंगू होने की पुष्टि हो पायेगी. हालांकि मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. साथ ही उसका समुचित इलाज किया जा रहा है. बता दें कि प्रिया कुमारी को परिजनों द्वारा 25 अगस्त को तेज बुखार और सर दर्द के बाद सदर अस्पताल लाया गया था. जहां एनएस-1 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है. मंगलवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने 25 अगस्त को डेंगू के एनएस-1 जांच में पॉजिटिव मिली प्रिया देवी के स्वास्थ्य की जांच की. उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व मरीज का प्लेटलेटस काउंट 1.22 लाख था. जबकि मंगलवार को उसका प्लेटलेटस काउंट 95 हजार पाया गया है. मरीज में डेंगू के संभावित लक्षणों को देखते हुए उसका एलाइजा जांच कराया गया है. बुधवार को रिर्पोट आने के बाद ही मरीज के डेंगू होने की पुष्टि हो पायेगी. हलांकि मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. साथ ही उसका समुचित इलाज किया जा रहा है. बता दें कि प्रिया कुमारी को परिजनों द्वारा 25 अगस्त को तेज बुखार और सर दर्द के बाद सदर अस्पताल लाया गया था. जहां एनएस-1 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन