ePaper

कंदनी जंगल के पहाड़ की गुफा से नक्सलियों के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स बरामद

Updated at : 29 Jul 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
कंदनी जंगल के पहाड़ की गुफा से नक्सलियों के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स बरामद

कंदनी जंगल के पहाड़ की गुफा से नक्सलियों के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स बरामद

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. एसटीएफ के जवानों एवं खड़गपुर थाना पुलिस ने कंदनी जंगल में नक्सली गतिविधियों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाया. लेकिन नक्सली पुलिस के आने की भनक मिलते ही फरार हो गये. इस दौरान पुलिस ने कंदनी जंगल के पहाड़ की गुफा से नक्सली डायरी सहित कई समान बरामद की है. इससे स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में नक्सलियों की चहलकदमी बढी है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खड़कपुर जंगल स्थित कंदनी गांव के बड़की सवासीन पहाड़ पर स्थित एक गुफा में नक्सलियों ने कुछ सामान रखा है. इसी सूचना पर एसटीएफ की टीम एवं खड़गपुर पुलिस के जवानों ने कंदनी गांव के बड़की सवासीन पहाड़ स्थित गुफा पहुंची तो देखा कि एक झोला में कुछ सामान रखा हुआ है. जब झोले की तलाशी ली गई तो उसमें 2 फ्लैश लाइट कैमरा, एक मेडिकल बॉक्स, एक मैगजीन लगा हुआ देसी पिस्टल, तीन नक्सली पॉकेट डायरी, एक टूटा हुआ घड़ी, एक छोटा टॉर्च, वीवो कंपनी एक एंड्राइड मोबाइल, एक चार्जर, एक पेन ड्राइव, चालीस मेमोरी कार्ड बरामद हुई. वहीं पुलिस के आने की भनक मिलते ही नक्सली फरार हो गया. इस अभियान में खड़गपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार तथा एसटीएफ के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन