किला क्षेत्र में पांच घंटा, तो नंदलालपुर व शंकरपुर ग्रिड में चार घंटे आज ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
किला क्षेत्र में पांच घंटा, तो नंदलालपुर व शंकरपुर ग्रिड में चार घंटे आज ठप रहेगी  विद्युत आपूर्ति

विद्युत विभाग की ओर से गुरुवार को दिन में शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेंगी. किला क्षेत्र में जहां पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी

विज्ञापन

मुंगेर. विद्युत विभाग की ओर से गुरुवार को दिन में शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेंगी. किला क्षेत्र में जहां पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी, वहीं शंकरपुर व नंदलालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े फीडर में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेंगी. विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 11 केवी किला फीडर अंतर्गत कुल 3 वितरण ट्रांसफॉर्मर में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के लिए उक्त डीटीआर से संबंधित सभी उपभोक्ताओं का लाइन ( आडिटोरियम, आरसीडी ऑफिस एवं मजार के आसपास ) बंद रहेगा. साथ ही शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक मेंटेनेंस कार्य को लेकर संपूर्ण किला क्षेत्र का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 33 केवीए नंदलालपुर फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. उक्त कार्य के लिए नंदलालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र एवं शंकरपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. उन्होंने बताया कि इससे प्रभावित होने वाले गांवों में शंकरपुर, मिल्की, मोहली, तौफिर, तेरासी, दरियापुर, मय, बांक, हरपुर, कंचनगढ़, गुमटी नंबर-6 व 7, जानकीनगर, मिल्कीचक, बनौधा, बॉकरपुर, गुलालपुर, सुतुरखाना, मुबारकचक सहित अन्य गांव शामिल है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन