भीषण गर्मी में आठ घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

consumers worried

विज्ञापन

मुंगेर . सदर प्रखंड के नौवागढ़ी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही है. जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे. उपभोक्ता संजय कुमार, अरुण शर्मा, अनिल वर्मा, कल्याणी कुमारी ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली कई घंटे तक गुल रह रही है. बिजली नहीं रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ी समस्या पानी की होती है. पानी नहीं रहने पर घर का कामकाज करना मुश्किल हो जाता है. इस संबंध में जेई हिमांशु कुमार भूषण ने बताया कि बरियारपुर-नौवागढ़ी क्षेत्र के बोचाही में पेड़ कटाई का कार्य होने के कारण बिजली गुल रही.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन