छोटे भाई को चाकू मारकर बड़े भाई ने किया घायल

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा शर्मा टोला में शुक्रवार को बड़े भाई ने छोटे भाई को गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया.
प्रतिनिधि, मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा शर्मा टोला में शुक्रवार को बड़े भाई ने छोटे भाई को गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल बिंदवाड़ा शर्मा टोला निवासी स्व. भगवान दास शर्मा के छोटे पुत्र सोनू शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा भाई सदानंद शर्मा आए दिन घर में ही अपने दोस्तों को बुलाकर शराब पीता है और गाली-गलौज करता है. शुक्रवार को भी वह घर में ही दोस्तों के साथ शराब पी रहा था और गाली-गलौज कर रहा था. उसने जब गाली देने और घर में शराब पीने से माना किया तो उसका बड़ा भाई और उसका दोस्त मोहल्ले का ही जोशी यादव उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके बड़े भाई ने चाकू से उसके गर्दन पर वार कर दिया. घायल सोनू शर्मा ने बताया किउसके बड़े भाई सदानंद शर्मा की पत्नी का देहांत काफी पहले हो चुका है. जबकि घर के निचले हिस्से में उसका भाई रहता है और उपरी हिस्से में उसका परिवार रहता है. वहीं वह यूपी में काम करता है और घर में उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती है. ऐसे में उसके बड़े भाई द्वारा घर में शराब पीने से उसकी पत्नी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घायल ने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस थाने गया था. जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










