ईद : बाजार में लगी भीड़, देर रात तक हो रही खरीदारी

Updated:
विज्ञापन
ईद : बाजार में लगी भीड़, देर रात तक हो रही खरीदारी

कपड़े, जूते-चप्पल, बच्चों के रेडिमेड वस्त्रों के साथ टोपी, इत्र की हो रही खरीदारी

विज्ञापन

तारापुर. ईद का त्योहार नजदीक आते ही तारापुर बाजार की रौनक बढ़ गयी है. देर रात तक बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. खासकर शाम के समय मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और कपड़ा दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ दिखती है. ईद को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबी कपड़े, जूते-चप्पल, बच्चों के रेडिमेड वस्त्रों के साथ टोपी, इत्र की खरीदारी कर रहे हैं. मनिहारी की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ पहुंच रही है. ईद के पारंपरिक पकवानों को देखते हुए बाजार में सेवइयों, लच्छा, खजूर और मिठाइयों की बिक्री भी जमकर हो रही है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है और ईद तक यह और बढ़ने की उम्मीद है. शाम ढलते ही बाजार में भीड़ बढ़ जाती है. आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए तारापुर पहुंच रहे हैं. इससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है. ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. शांति समिति की बैठक के बाद बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है. ईदगाह और नमाज स्थलों पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन