प्रत्येक विद्यार्थी अपने काम का स्वंय करें मूल्यांकन : डॉ अमित

Updated at : 10 Apr 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यार्थी अपने काम का स्वंय करें मूल्यांकन : डॉ अमित

मुंगेर विश्वविद्यालय के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में शुक्रवार को विधि व्याख्यान माला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में शुक्रवार को विधि व्याख्यान माला का आयोजन किया गया. इसमें भारत में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला व दिशा-निर्देश पर व्याख्यान दिया गया. व्याख्याता के रूप में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के संकायध्यक्ष डॉ अमित कुमार अकेला थे. जिनका स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश मिश्रा ने किया. व्याख्याता ने अपने व्याख्यान में सुखदेव साहा बनाम आन्ध्रप्रदेश राज्य व अन्य के मामले का जिक्र करते हुए समाज, संस्कृति, शिक्षा तथा संस्कार को विधि शिक्षा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को कही महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं अपने काम का मूल्यांकन करना होगा तथा धैर्य के लिए योग तथा व्यक्तिगत गुणों में क्षमाशीलता को अपनाना होगा. प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, तभी स्वस्थ रहेगा, जब आनंद की अनुभूति होगी और आनंद की अनुभूति के लिये मन में उमंग व उल्लास का होना आवश्यक है, इसलिए अच्छे कार्यों को अपनी आदत में शुमार करने की आदत डालें. स्वागत भाषण डॉ नीरज कुमार शुक्ला ने दिया. मौके पर डॉ कुंदन कुमार साह, डॉ शैलेश कुमार मिश्रा, डॉ मनीष कुमार, डॉ शुभागम कुमार, डॉ जनार्दन यादव, डॉ असीत कुमार सिंह, प्रो राहुल राज, प्रो पवन कुमार झा, प्रो हरिओम कुमार, प्रो रचना कुमारी सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन