शराबी ने मूर्ति तोड़ी, आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2024 11:16 PM
शराबी ने नशे में धुत होकर तोड़ी प्रतिमा
प्रतिनिधि, बरियारपुर. एक ओर जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में जुटी है. वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व चुनावी माहौल में तनाव उत्पन्न करने के लिए मंदिर में स्थापित प्रतिमा को अपना निशाना बना रहे हैं. बुधवार को बरियारपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा टोला रतनपुर में एक शराबी ने नशे में धुत होकर बजरंगबली मंदिर में प्रवेश कर मूर्ति को खंडित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. बताया जाता है कि रतनपुर निवासी जुगल पासवान के पुत्र छोटू पासवान ने शराब के नशे में मूर्ति को खंडित किया, लेकिन घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो छोटू फरार हो गया था और पुलिस बैरंग वापस लौट गयी थी. पुलिस के जाने के बाद पुन: छोटू पासवान मंदिर पहुंच कर मूर्ति को तोड़ने लगा तब उप सरपंच मुकेश कुमार यादव व पंच सदस्य अविनाश कुमार सोरेन ने उसे पकड़ लिया और बरियारपुर पुलिस को फोन कर सूचित किया. इसके बाद दुबारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छोटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छोटू को मेडिकल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर लाया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित छोटू पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. विदित हो कि रतनपुर स्थित बजरंगबली मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति को काशी से मंगवा कर स्थापित किया गया था. फोटो – तोड़ी गयी मूर्ति.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










