परिवहन विभाग के खिलाफ चालकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
परिवहन विभाग के खिलाफ चालकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिवहन विभाग के खिलाफ चालकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

चालकों ने परिवहन विभाग पर लगाया पासिंग के नाम रुपया वसूली करने का आरोप

मुंगेर

परिवहन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ चालकों का आक्रोश बुधवार की रात भड़क उठा. चालकों ने तैलिया तालाब मोड़ के समीप सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. चालकों का आरोप था कि परिवहन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी रात में वाहन पासिंग के नाम पर अवैध वसूल करते हैं. इस कारण से तैलिया तालाब- मुंगेर मार्ग में वाहनों का आवागमन ठप हो जाता है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझा-बुझा कर जाम को खत्म कराया.

बुधवार की रात परिवहन विभाग के ईएसआई द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक मवेशी चारा भूसा लदी एक छोटी ट्रक को रोका गया. जिसका चालान काट दिया गया. जबकि उस वाहन का उसी दिन चालान काटा गया था. एक दिन में दो-दो बार चालान कटने से चालक आक्रोशित हो गये और अन्य चालकों की मदद से हंगामा शुरू कर दिया. चालकों का आक्रोश देख ईएसइआई अन्य कर्मी के साथ वहां से निकल गये. जिसके बाद चालकों ने तैलिया तालाब के समीप ही सड़क जाम कर दिया. विरोध कर रहे चालक सोनू, राकेश सहित अन्य चालाकों ने कहा कि परिवहन विभाग के पदाधिकारी और उसके दलाल द्वारा हम चालकों से लगातार पासिंग के नाम पर अवैध उगाही करते है. अगर जो चालक पैसे नहीं देते हैं तो उसका एक दिन में दो-दो बार चलान कटवा दिया जाता है. ऐसे में हम गरीब कहां जाएं. जमा की सूचना पर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और ड्राइवरों को समझा बुझा कर मामला शांतकर जाम खत्म कराया. जिसके वाहनों का आगमन शुरू हुआ.

कहते हैं जिला परिवहन पदाधिकारी

जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला ने चालकों के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर लगातार ओवरलोड, वाहनों के कागजात जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है. नियम तोड़ने वालों से परिवहन एक्ट के तहत जुर्माना वसूल किया जाता है. जिससे बचने के लिए चालकों ने एक साजिश के तहत सड़क जाम व विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन