ड्राइंग-पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साह
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 21 Jan 2026 8:10 PM
निर्धारक कार्यक्रम के संयोजक केसी कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के विषयों से अवगत कराया
जेएनवी की ओर से गति निर्धारक कार्यक्रम आयोजित हवेली खड़गपुर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद की ओर से बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय तेघड़ा में ड्राइंग-पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. गतिनिर्धारक गतिविधि के रूप में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, संतुलित जीवन का आधार एवं सड़क सुरक्षा विषयों पर विद्यालय के कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर रचना तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को लेखन और चित्रांकन सामग्री कलर बाॅक्स, स्केच पेंसिल, कलर वैक्स दिया गया. प्रतिभागियों को संदेश देते हुए प्राचार्य अरूण कुमार ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में आवश्यक बताया. वहीं गति निर्धारक कार्यक्रम के संयोजक केसी कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के विषयों से अवगत कराया. इसके उपरांत अव्वल प्रतिभागियों को इंस्ट्रूमेंट बाॅक्स, कलर बाॅक्स और पेंटिंग बाॅक्स देकर पुरस्कृत किया. मौके पर वरिष्ठ हिंदी शिक्षक एसके नीरज, मनीष कुमार, मध्य विद्यालय तेघड़ा के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सहित शिक्षकगण मौजूद थे. —————————————————–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










