डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा बने एमयू के सीनेट सदस्य

Updated at : 24 Mar 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा बने एमयू के सीनेट सदस्य

विश्वविद्यालय ने भी अधिसूचना की जारी

विज्ञापन

मुंगेर. आइएमए बिहार राज्य शाखा की ओर से डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा को एमयू के सीनेट प्रतिनिधि सदस्य के रूप में चुना गया है. विश्वविद्यालय ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार, बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के प्रावधान के अनुसार डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा को आइएमए बिहार राज्य शाखा द्वारा विश्वविद्यालय के सीनेट में प्रतिनिधि सदस्य के रूप में चुना गया है. लखीसराय जिले के नया बाजार के डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा एमयू के सीनेट सदस्य बनाये गये हैं.

28 मार्च को भी स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 में लें नामांकन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिए 23 मार्च से दोबारा पोर्टल खोला है. इसमें नामांकन के लिए वैसे तो 25 मार्च तक समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी, लेकिन इसके बाद 28 मार्च को भी उक्त दोनों सत्रों में नामांकन लिया जायेगा. बता दें कि उक्त दोनों सत्रों में विद्यार्थी 25 मार्च और उसके बाद 28 मार्च तक नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के पूर्व संबंधित विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर स्नातक सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 27,368 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 23,569, विज्ञान संकाय में 3,550 तथा वाणिज्य संकाय में 249 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि स्नातक सेमेस्टर-5 में अबतक कुल 20,334 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 18,207, विज्ञान संकाय में 1,899 तथा वाणिज्य संकाय में 228 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन