सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य के अनुरूप करें आपूर्ति : डीएम

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य के अनुरूप करें आपूर्ति : डीएम

राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, राइस मिलर एवं पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सीएमआर आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा.

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा

मुंगेर.

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की अद्यतन स्थिति तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.

आपूर्ति की स्थिति की हुई समीक्षा

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, राइस मिलर एवं पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमआर आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा.

कम आपूर्ति करने वाले मिलों पर विशेष चर्चा

बैठक में कम सीएमआर आपूर्ति करने वाले राइस मिलों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन मिलों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर की आपूर्ति नहीं की जा रही है, उनसे कारण-पृच्छा की जाये तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाये.

लंबित आपूर्ति शीघ्र पूरी करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी मिलर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें तथा लंबित सीएमआर की आपूर्ति शीघ्र पूर्ण करें. जिलाधिकारी ने सभी मिलरों को निर्देशित किया कि वे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पालन करते हुए सीएमआर की नियमित आपूर्ति करें.

समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर

सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग एवं राज्य खाद्य निगम आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि धान अधिप्राप्ति से संबंधित प्रक्रिया का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके.

नियमित निगरानी के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन