डीएम ने जिले में बचे 3,776 विद्यार्थियों के अपार आइडी निर्माण को ले दिये निर्देश

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
डीएम ने जिले में बचे 3,776 विद्यार्थियों के अपार आइडी निर्माण को ले दिये निर्देश

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विद्यालय के संचालक व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

अपार आइडी को लेकर जिलाधिकारी ने की विद्यालय प्रधानों के साथ बैठक

मुंगेर. जिले के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अपार आइडी निर्माण को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विद्यालय के संचालक व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में अबतक शेष बचे 3,776 विद्यार्थियों के अपार आइडी निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में निजी विद्यालयों में नामांकित कुल 49,728 विद्यार्थियों में 26,360 विद्यार्थियों का आधार सत्यापन किया गया है. जिसमें 18 फरवरी 2026 तक कुल 22,584 विद्यार्थियों का अपार आइडी सृजन किया गया है. वहीं शेष बचे 3,776 विद्यार्थियों का अपार आइडी सृजन किया जाना है. अपार आइडी निर्माण कार्य में आ रही कठिनाई का निराकरण कार्य को लेकर 26 फरवरी को अपराह्न 11 बचे संग्रहालय में बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें सभी संचालक और प्रधानाध्यापक ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और जो भी परेशानी विद्यार्थियों के अपार आइडी बनाने में आ रही है. उसे बैठक में रखें, जिसका निराकरण किया जायेगा.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन