सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने की ब्रिफिंग, दिये निर्देश

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 12 Jun 2026 9:07 PM

विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने की ब्रिफिंग, दिये निर्देश

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना द्वारा 14 और 17 जून को आयोजित होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बैठक की. इस दौरान परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार अभिषेक, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव आदि मौजूद थे.

डीएम ने बताया कि जिले में 14 जून रविवार व 17 जून बुधवार को दो पालियों में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी.. दोनों दिन आयोजित होने वाले परीक्षा को लेकर जिले में 14-14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रत्येक पाली में 5,688 परीक्षार्थी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है. जो परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने व परीक्षा के सुचारू संचालन की निगरानी करेंगे. साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों के आसपास सतत निगरानी रखेंगे.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर होगा प्रतिबंध

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए तथा किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर अथवा अन्य निषिद्ध सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाये. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या कदाचार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने प्रश्नपत्रों व ओएमआर शीट की सुरक्षा, समयबद्ध वितरण व संग्रहण की प्रक्रिया को पूरी सतर्कता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन