जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ध्रुव कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल में संचालित रक्त अधिकोष का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मुंगेर. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ध्रुव कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल में संचालित रक्त अधिकोष का निरीक्षण किया. उन्होेंने ब्लड बैंक में मौजूद कर्मी से प्रतिदिन होने वाले ब्लड डोनेशन, कौन से रक्तदाता रक्तदान कर सकते हैं और कितने समय के बाद कर सकते हैं. इसकी जानकारी ली. इस दौरान रक्तदान के नियमों की भी जानकारी ली. इसके बाद उन्होंन रक्त अधिकोष के पंजियों की जांच की. साथ ही ब्लड कंपोनेंट के बनाने और उसके उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि रक्त अधिकोष में कई बार रक्तदाताओं के रक्त की जांच में टीबी, हेपेटाइटिस जैसी बीमारी का पता चलता है. इसे लेकर जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद टीबी, एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारी से पीड़ित यदि किसी रक्तदाता को चिह्नित किया जाता है तो इसकी जानकारी जिला यक्ष्मा विभाग को दिये जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि ऐसे मरीजों का इलाज समय पर आरंभ किया जा सके. उन्होंने कहा कि शनिवार को एचआईवी जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया गया. हलांकि कर्मियों के ट्रेनिंग पर चले जाने के कारण अन्य दिन एचआईवी जांच केंद्र का निरीक्षण किया जायेगा. उनके साथ जिला यक्ष्मा सलाहाकार दिलीप कुमार थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन