आपदा में राहत व बचाव की दी जानकारी
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

डीजे कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजन
विज्ञापन
आपदा जोखिम न्यूनीकरण व प्रबंधन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा आयोजित
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई की ओर से डीजे कॉलेज ऑडिटोरियम में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. इसके दूसरे दिन बुधवार को युवाओं को आपदा से बचाव की कई जानकारी दी गयी. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय ”आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन” है. इस अवसर पर बीआरएम कॉलेज से आरडी एंड डीजे कॉलेज तक जागरूकता सह प्रभात फेरी निकाली गयी. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने लोगों को आपदा व उससे बचाव के प्रति जागरूक किया. प्रशिक्षण के पहले सत्र में डूबने की घटना के उपरांत प्राथमिक उपचार बीपी मशीन, स्टेथोस्कोप, पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग करना और फिजिकल एसेसमेंट पर चर्चा हुई. घायलों का मूल्यांकन तथा वेटलिफ्टिंग और मूविंग करने की तकनीक भी बतायी गयी. एसडीआरएफ टीम ने दुर्घटना में घायल को सुरक्षित विधियों से ले जाने की विधि और स्ट्रेचर बनाने का तरीका भी बताया.युवाओं में एनालिटिकल और क्रिटिकल स्किल जरूरी
दूसरे सत्र में मोटिवेशनल स्पीच के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में डीजे कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो विद्या चौधरी ने बताया कि भारत युवाओं का देश है. विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सबसे पहले युवाओं में एनालिटिकल और क्रिटिकल स्किल हो, दूसरी बात सिविक सेंस अर्थात् नागरिकता का बोध हो और तीसरी बात भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था की रेसिलियंस पावर को विकसित किया जा सके है. प्रशिक्षण के तीसरे सत्र में पीपीटी के माध्यम से ब्लड कंट्रोल की विधि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. इसके अलावा टूटी हुई हड्डी में खपच्ची बांधना, सड़क दुर्घटना में बचाव के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी. इस दौरान 200 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण किट भी वितरित किया गया. ट्रेनिंग का संयोजन कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










