ePaper

सरकटिया गांव में डायरिया का कहर जारी, दूसरे दिन भी मिले 25 नए मरीज

Updated at : 29 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
सरकटिया गांव में डायरिया का कहर जारी, दूसरे दिन भी मिले 25 नए मरीज

शाम से ही टीम गांव में रहकर मरीजों का इलाज कर रही है.

विज्ञापन

नल जल योजना के पानी से बीमारी फैलने की आशंका, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही गांव में कैंप संग्रामपुर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के ददरीजाला पंचायत के सरकटिया गांव के वार्ड संख्या 9 में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दूसरे दिन बुधवार को देर शाम तक 25 नए मरीज मिलने से गांव में दहशत का माहौल बन है. हाल यह हो गया है कि लगभग प्रत्येक घर में एक या एक से अधिक लोग उल्टी-दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं. वहीं मामला बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएस राय के नेतृत्व में गांव में कैंप कर रही है. मंगलवार की शाम से ही टीम गांव में रहकर मरीजों का इलाज कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि डायरिया फैलने के पीछे जल-नल योजना से सप्लाई हो रहा दूषित पानी को संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि सोमवार की शाम से जलापूर्ति रोक दी गई है, बावजूद नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे में लगभग 20 नए मरीज मिले हैं. जिनका इलाज गांव में ही टीम द्वारा किया जा रहा है. मंगलवार की दोपहर तक दस्त व डायरिया के 10 मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गये थे. जबकि बुधवार दोपहर तक दस्त व डायरिया के गंभीर 6 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिसमें काजल कुमारी, श्वेता कुमारी, दुलारी देवी, अधिक लाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार आदि शामिल है. जबकि शेष का इलाज गांव में ही टीम द्वारा उनके घरों में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर इलाज कर रही है. साथ ही मरीजों को आवश्यक दवा दी जा रही है. क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई पुराने मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है. इधर मामला बढ़ने के बाद पीएचईडी विभाग ने भी गांव पहुंचकर पानी का सैंपल जांच के लिये भेजा है. विभाग के कनीय अभियंता दिनेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल पायेगा, फिलहाल टंकी से जलापूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है तथा टंकी और फिल्टर की सफाई करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन