ePaper

बेहतर रिस्पांस टाइम के कारण लोगों के लिए भरोसेमंद बना डायल-112 सेवा

Updated at : 29 Jan 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर रिस्पांस टाइम के कारण लोगों के लिए भरोसेमंद बना डायल-112 सेवा

चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को ठोस पहल करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर रेंज के लखीसराय, जमुई और शेखपुरा जिला रिस्पांस टाइम में किया बेहतर सुधार

मुंगेर

डायल-112 की आपातकालीन सेवाएं अब और अधिक तेज तथा भरोसेमंद हो गई है. जिसका औसत रिस्पांस टाइम लगातार घट रहा है. जिसके कारण डायल-112 आज मुंगेर रेंज के चारों जिला मुंगेर, लखीसराय, जमुई और शेखपुरा में सुरक्षा और आपात सेवा की परिभाषा गढ़ रही है. बावजूद रिस्पांस टाइम में और अधिक सुधार को लेकर डीआइजी राकेश कुमार ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को ठोस पहल करने का निर्देश दिया है.

जमुई, लखीसराय व शेखपुरा का बेहतर हुआ रिस्पांस टाइम

मुंगेर रेंज के जमुई, लखीसराय और शेखपुरा ने डायल-112 के रिस्पांस टाइम में बेहतर सुधार किया है. जमुई जिला का 2024 में रिस्पांस टाइम 17 मिनट 14 सैकेंड था. जबकि 2025 में सुधार करते हुए उसे 14 मिनट 47 सैकेंड किया गया है. जबकि लखीसराय जिले ने वर्ष 2024 के रिस्पांस टाइम 13 मिनट 2 सैकेंड में सुधार करते हुए 2025 में 9 मिनट 34 सैकेंड किया है़. इसी तरह शेखपुरा जिला में 2024 के रिस्पांस टाइम 14 मिनट 38 सैकेंड में तेजी से सुधार करते हुए 2025 में 11 मिनट 44 सैकेंड रिस्पांस टाइम पर ला दिया. जबकि मुंगेर का 2024 में रिस्पांस टाइम 13 मिनट 51 सैकेंड था और 2025 में 13 मिनट 13 सैकेंड पर किया गया है. यानी मुंगेर जिला में अभी और सुधार की जरूरत है.

महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

डायल-112 सेवा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सुविधा जोड़ी गई है. महिला, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में 112 पर फ्री कॉल की जा सकती है. जिला पुलिस के अनुसार महिला कॉलर्स के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हैंडल किया जाता है, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके.

मुंगेर, जमुई व लखीसराय में शिकायतों के निष्पादन में पिछड़ा

डायल-112 में हर साल शिकायतों की संख्या में बढोतरी हो रही है. लेकिन शिकायतों के निष्पादन में मुंगेर, जमुई व लखीसराय जिला पिछड़ गया जबकि शेखपुरा जिला का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. वर्ष 2024 में इस जिले में 6 हजार 521 शिकायत आये थे और डायल-112 की टीम ने सभी शिकायतों का निष्पादन किया. जबकि 2025 में भी शेखपुरा डायल-112 के पास 8 हजार 549 शिकायत आये और उसका शतप्रतिशत निष्पादन किया. लेकिन मुंगेर जिला में डायल-112 पर 2024 में 22 हजार 142 शिकायत प्राप्त हुए थे, जिसमें 17 हजार 523 शिकायतों का ही निष्पादन हो पाया था. जबकि 2025 में 28 हजार 644 शिकायत प्राप्त हुए और उसमें 27 हजार 614 शिकायतों का ही निष्पादन हो सका. जमुई जिला में वर्ष 2024 में 23 हजार 24 शिकायत प्राप्त हुए थे, जिसमें 10 हजार 172 शिकायतों का निष्पादन हुआ था. जबकि 2025 में 31 हजार 871 शिकायतों में से 19 हजार 674 शिकायतों का ही निष्पादन हो पाया था. लखीसराय जिले के पास 2024 में 11 हजार 547 शिकायत आये थे, जिसमें 10 हजार 236 शिकायातों का निष्पादन हो पाया था. जबकि 2025 में 15 हजार 155 शिकायत प्राप्त हुए थे, जिसमें 13 हजार 677 शिकायतों का ही निष्पादन हो सका था. यानी प्राप्त शिकायतों की तुलना में मुंगेर, लखीराय व जुमई में हजारों की संख्या में शिकायत लंबित रह गये थे. यानी डायल-112 शिकायत स्थल पर पहुंच ही नहीं पायी थी.

कहते हैं डीआइजी

मुंगेर रेंज के डीआइजी राकेश कुमार ने बताया कि डायल-112 के रिस्पॉन्स टाइम पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है. इमरजेंसी कॉल मिलते ही कंट्रोल रूम से नजदीकी वाहन को अलर्ट किया जाता है. मुंगेर रेंज में औसतन 9 से 14 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच रही है. इसमें और अधिक सुधार का निर्देश दिया जिलों को दिया गया है. साथ ही प्राप्त शिकायतों को शतप्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है.

———————————————————-

एक नजर 2025 में निष्पादन और रिस्पांस टाइम पर

———————————————————–

जिला प्राप्त शिकायत निष्पादित रिस्पांस टाइम

मुंगेर 28644 27614 13 मिनट 51 सैकेंडजमुई 31871 19674 14 मिनट 47 सैकेंड

लखीसराय 15155 13677 9 मिनट 34 सैकेंडशेखपुरा 8549 8549 11 मिनट 44 सैकेंड

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन