एनएसएस पीओ के कार्यकाल समाप्त होने पर दी विदाई

बीआर महिला कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस ईकाई ने विदाई समारोह का आयोजन कर कॉलेज की एनएसएस पीओ डॉ वंदना कुमारी का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें विदाई दी
मुंगेर. बीआर महिला कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस ईकाई ने विदाई समारोह का आयोजन कर कॉलेज की एनएसएस पीओ डॉ वंदना कुमारी का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें विदाई दी. हलांकि डॉ वंदना कुमारी कॉलेज में दर्शनशास्त्र की शिक्षिका के रूप में कार्यरत रहेंगी, लेकिन एनएसएस पीओ का कार्यकाल समाप्त होने पर कॉलेज की स्वंय सेविकाओं ने उन्हें विदाई दी. स्नातक सेमेस्टर-5 की छात्रा ईशा कुमारी ने कहा कि एनएसएस पीओ के रूप में उन्होंने हमेशा सभी स्वयंसेविकाओं को प्रोत्साहित किया. उनका सौम्य, सरल एवं अपने काम के प्रति दृढ़संकल्पित वाला स्वभाव हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है. छात्रा अनुप्रिया ने कहा कि एनएसएस के किसी कार्यक्रम के लिए या शहर से बाहर जाने के लिए अभिभावक तैयार नहीं होते थे तो वे स्वयं उनके अभिभावकों से बात करती थी. साथ ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए एनएसएस छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थी. इस दौरान नेहा, मुक्ता, तान्या, खुशी आदि ने भी अपने अनुभव साझा किये. इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त एनएसएस पीओ डॉ प्रीति कुमारी को शुभकामनाएं दी. मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अभय कुमार, डॉ शोभा राज, डॉ दानिश आरा, डॉ वैशाली आनंद, डॉ रोहित कुमार, डॉ जैन शम्सी, डॉ श्याम कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










