ePaper

देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल छह घंटा विलंब से पहुंची जमालपुर

Updated at : 19 Aug 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल छह घंटा विलंब से पहुंची जमालपुर

देवघर से चलकर रक्सौल जाने वाली श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को करीब छह घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. देवघर से चलकर रक्सौल जाने वाली श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को करीब छह घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जबकि कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. इस कारण रेल यात्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोमवार को जयनगर से आसनसोल के बीच चलने वाली 05597 डाउन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन सोमवार की सुबह 8:00 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय रविवार संध्या 16:45 बजे था. सुबह 7:05 बजे जमालपुर से साहिबगंज के लिए रवाना होने वाली 05416 डाउन पैसेंजर ट्रेन 2:15 घंटे विलंब से जमालपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई. इसी प्रकार 03484 डाउन नई दिल्ली भागलपुर मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 13 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:08 बजे था, परंतु यह ट्रेन संध्या 16 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले 03480 डाउन कियूल जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से जमालपुर पहुंची थी. जबकि 13031 अप हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. 03459 अप भागलपुर जमालपुर पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे लेट पहुंची. जबकि 03421 अप सुल्तानगंज जमालपुर श्रावणी मेला स्पेशल डेमू ट्रेन ढाई घंटे लेट चली इसी प्रकार 05552 अप देवघर रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 10:00 बजे से लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर प्रातः 4:12 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन