ट्रैक मेंटेनेंस वर्क्स के कारण धनोरी रेलवे स्टेशन पर ढ़ाई घंटे रुकी रही डेमू ट्रेन, यात्री रहे परेशान

Updated at : 20 Sep 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

धनोरी रेलवे स्टेशन पर ढ़ाई घंटे रुकी रही डेमू ट्रेन

विज्ञापन

जमालपुर

मालदा रेल मंडल के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन चलने के कारण गुरुवार की रात लगभग ढ़ाई घंटे तक धनोरी रेलवे स्टेशन पर क्यूल- जमालपुर डेमू ट्रेन रुकी रही. जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके अतिरिक्त कई अन्य ट्रेनों का विलंब परिचालन बना रहा.

जानकारी के अनुसार किऊल से जमालपुर के बीच चलने वाली 03480 डाउन डेमो पैसेंजर ट्रेन किऊल स्टेशन से अपने निर्धारित समय 22:30 बजे जमालपुर के लिए रवाना हुई और अपने निर्धारित समय 22:42 बजे से लगभग 1 मिनट पहले 22:41 बजे धनौरी रेलवे स्टेशन पहुंच गई. परंतु ट्रेन वहां 2 घंटे 35 मिनट तक रुकी रही और रात्रि 1:18 बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई. जिसे ट्रेन जमालपुर तक लगभग 3 घंटे लेट हो गयी. ट्रेन जमालपुर अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:40 बजे की जगह 2:36 बजे पहुंची. इसके अतिरिक्त 05510 डाउन जमालपुर से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी एक घंटा लेट से गंतव्य के लिए रवाना हुई. जिससे ट्रेन निर्धारित समय रात्रि 21:49 बजे की जगह 22:55 बजे जमालपुर से रवाना हुयी. 03413 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 12:20 बजे से लगभग एक घंटा लेट 13:23 बजे जमालपुर पहुंची. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:29 बजे की जगह 1:38 बजे पहुंची. 13016 डाउन हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:00 बजे से लगभग 4 घंटे विलंब से चलकर 10:19 बजे आयी. जबकि 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे के बजाय 10:20 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन