पैट परीक्षा आयोजित करने की कुलपति से की मांग

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पैट परीक्षा आयोजित करने की कुलपति से की मांग

छात्र राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति से पीएचडी में नामांकन के लिए पैट परीक्षा आयोजित करने की मांग की

विज्ञापन

मुंगेर. छात्र राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति से पीएचडी में नामांकन के लिए पैट परीक्षा आयोजित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं होने के कारण सैकड़ों शोधार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. छात्र नामांकन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए समय पर परीक्षाओं का आयोजन अनिवार्य है. सत्र पिछड़ने से छात्रों की उच्च शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. स्थानीय स्तर पर शोध की सुविधा न होने के कारण छात्रों को अन्य विश्वविद्यालय जाना पड़ रहा है. जो आर्थिक और मानसिक रूप से कष्टदायक है. विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के छात्र शोध कार्य करना चाहते हैं, लेकिन पैट के आयोजन में देरी से उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है. उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द अधिसूचना जारी कर परीक्षा की तिथि घोषित की जाए.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन