संवाद कार्यक्रम में अस्पताल व कटावरोधी बांध बनाने की उठी मांग

प्रखंड के शिवकुंड कुर्मी टोला में बुधवार को महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा जीविका महिला ग्राम संगठन के महिलाओं के साथ संवाद किया गया.
धरहरा. प्रखंड के शिवकुंड कुर्मी टोला में बुधवार को महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा जीविका महिला ग्राम संगठन के महिलाओं के साथ संवाद किया गया. मौके पर बीपीएम जय श्री ने कहा कि सरकार संवाद के माध्यम से महिलाओं के उत्थान ही नहीं बल्कि नीति निर्माण में जनता की सच्ची भागीदारी को साकार करने का प्रयास है. संवाद कार्यक्रम से स्पष्ट है कि महिलाएं अब राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभायेगी. उनके द्वारा दिये जा रहे सुझावों को नीतियों में जगह दी जाती है तो यह लोकतंत्र की वास्तविक सफलता होगी. संवाद में महिला उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई. इसके बाद जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से शिवकुंड में बाढ़ से बचाव के लिए कटाव रहित बांध एवं प्रसव की सुविधा के लिए अस्पताल की आवश्यकता बताई. मौके पर सामुदायिक समवन्यक विकास कुमार, बीके प्रवीण, विपिन कुमार, सीओएफ विजय कुमार, देवेंद्र प्रसाद, रवि शंकर सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










