ePaper

सभी प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

Updated at : 23 Apr 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
सभी प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

मुंगेर विश्वविद्यालय के पांचों जिले में डिग्री कॉलेज की सूची विभाग को भेजने की तैयारी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के पांच जिलों के वैसे प्रखंड, जहां डिग्री कॉलेज संचालित नहीं हैं. वहां डिग्री कॉलेज खोला जायेगा. इसके शिक्षा विभाग ने सभी जिले के समाहर्ता को पत्र भेजा है. वहीं पत्र के आलोक में एमयू प्रशासन ने अपने पांच जिलों के प्रखंडों और वहां चल रहे डिग्री कॉलेज की सूची भी विभाग को भेजने की तैयारी की है.

शिक्षा विभाग के अपर सचिव अजय यादव ने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 बजट अभिभाषण में उन प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से एक-एक डिग्री महाविद्यालय की स्थापना किये जाने की घोषणा की गयी है. जहां पूर्व से अंगीभूत डिग्री कॉलेज संचालित या प्रस्तावित नहीं हैं. बजट अभिभाषण में की गयी उक्त घोषणा को लेकर वैसे प्रखंड जहां पूर्व से अंगीभूत महाविद्यालय स्थापित या प्रस्तावित नहीं है, वैसे प्रखंडों की सूची के अनुसार इन प्रखंडों में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर भूमि चिह्नित करते हुए प्रतिवेदन विभाग को भेजा जाये. वहीं डिग्री महाविद्यालय के लिये जमीन चयन के दौरान विभाग ने तीन अनिवार्यता रखी है. इसमें डिग्री महाविद्यालय के लिये चिन्हित भूमि यथासंभव सरकारी भूमि या विद्यालय/प्रशिक्षण महाविद्यालय की भूमि हो. वहीं चिह्नित भूमि आवागमन के लिए सुविधाजनक हो तथा चिह्नित भूमि का आकार चौकोर हो तथा लंबाई तथा चौड़ाई का अनुपात यथासंभव 1:2 अथवा 1:3 हो.

धरहरा, बरियारपुर, टेटियाबंबर, संग्रामपुर में नहीं है डिग्री कॉलेज

बता दें कि एमयू के अंतर्गत पांच जिले मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़िया तथा शेखपुरा हैं. इसमें मुंगेर जिले में 9, खगड़िया में 6, शेखपुरा में 6, लखीसराय में 7 तथा जमुई में 9 प्रखंड हैं. वहीं इसमें से मुंगेर जिले में असरगंज प्रखंड में 5 फरवरी को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की है. जबकि मुंगेर जिला के धरहरा, बरियारपुर, टेटियाबंबर, संग्रामपुर, खगड़िया जिले के चौथम, बेलदौर, मानसी, अलौली, शेखपुरा जिले के अरिआरी, घटकुसुमबा, चेबरा तथा शेखोपुर सराय, लखीसराय जिले के पिपरिया, हलसी, चानन, राजगढ़ चौक, सूर्यगढ़ा, जमुई जिले के गिद्दौर, सोनो, खारिया, लक्ष्मीपुर, इस्लामपुर अलीगंज, सिकंदरा, बरहट में डिग्री कॉलेज नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन