स्नातक सेमेस्टर-2 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 26 जुलाई तक विस्तारित

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई से आरंभ की गयी है. इसमें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विश्वविद्यालय द्वारा 24 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है, जबकि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 26 जुलाई तक विस्तारित किया गया है. इसे लेकर एमयू द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर एक से 20 जुलाई तक तथा विलंब शुल्क के साथ 21 से 22 जुलाई तक का समय दिया गया है. इस बीच एमयू द्वारा अब उक्त सत्र के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी अब 21 से 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 25 से 26 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 600 रुपये का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 23,771 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 21,102, विज्ञान संकाय में 2,462 तथा वाणिज्य संकाय में 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




