ePaper

साइबर थाना भागलपुर की टीम मुंगेर से एक युवक को हिरासत में लेकर ले गयी अपने साथ

Updated at : 08 Apr 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर थाना भागलपुर की टीम मुंगेर से एक युवक को हिरासत में लेकर ले गयी अपने साथ

पूरबसराय थाना क्षेत्र के दिलीप धर्मशाला खजुरबन्ना मुहल्ला में छापेमारी कर मो. साहेब को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. साइबर थाना भागलपुर की टीम 35 लाख ठगी मामले को लेकर मुंगेर पुलिस के सहयोग से पूरबसराय थाना क्षेत्र के दिलीप धर्मशाला खजुरबन्ना मुहल्ला में मंगलवार को छापेमारी कर मो. साहेब को हिरासत में लिया है. ठगी मामले के मुख्य आरोपी का पता नहीं चल सका. साइबर थाना की टीम हिरासत में लिये गये युवक को लेकर भागलपुर चली गयी. बताया जाता है कि साइबर थाना भागलपुर के पुअनि राकेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची. जिसने पूरबसराय थाना पुलिस के सहयोग से दिलीप धर्मशाला खजुरबन्ना मुहल्ले में छापेमारी कर मो साहेब को हिरासत में लिया. जिसे पूरबसराय थाना लाकर गहन पूछताछ की गई. ठगी का मुख्य आरोपी खजुरबन्ना मुहल्ला निवासी मो. अमन का पता नहीं चल सका. दारोगा राकेश ने बताया कि मो. अमन ने 35 लाख रुपये की ठगी की थी. मो अमन और मो साहेब के खाते पर लाखों का लेन-देन था. जिसके कारण मो. साहेब को हिरासत में लिया गया है.

साइबर थाना भागलपुर में 35 लाख ठगी का दर्ज है मामला

साइबर थाना भागलपुर के पुअनि राकेश कुमार ने बताया कि भागलपुर निवासी नीतेश शर्मा ने 11 जनवरी 2025 को एक आवेदन दिया. जिसमें उसने कहा है कि पूरबसराय थाना क्षेत्र के दिलीप धर्मशाला खजुरबन्ना निवासी मो. अमन से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ और रुपया दुगना करने का अमन ने झांसा दिया. उसने अमन को 35 लाख 83 हजार रुपया रूपया दिया. अमन ने कहा था कि चार साल में उसे वह एक करोड़ रुपया देंगा. बीच में जरूरत पड़ी तो उसे पैसा लौटा देगा. अमन ने नीतेश को 11 लाख 92 हजार रुपया भी वापस कर दिया. लेकिन उसके बाद उसने रुपया देना बंद कर दिया. नीतेश के आवेदन पर साइबर थाना भागलपुर में 7/2025 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू हुआ. अमन और साहेब के बीच अधिक ट्रांजेक्शन होने के कारण साहेब को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन