ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत का योगदान अधिक होना जरूरी : प्रो तपन
Updated at : 24 Mar 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन

सेमिनार के पहले दिन लगभग 50 शोधार्थियों ने शोध पत्र किया प्रस्तुत
विज्ञापन
आरडी एंड डीजे कॉलेज ऑडिटोरियम में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रारंभ
सेमिनार के पहले दिन लगभग 50 शोधार्थियों ने शोध पत्र किया प्रस्तुत
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य पीजी विभाग की ओर से मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज ऑडिटोरियम में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रारंभ किया गया. इसका विषय ग्लोबल वैल्यू चेन एंड इंडियन इकोनाॅमी विस्टास एंड चैलेंजेज है. सेमिनार के पहले दिन के प्रथम सत्र में औपचारिक उद्घाटन और द्वितीय सत्र में टेक्निकल सेशन का आयोजन किया गया. सेमिनार में उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ कृपाशंकर पांडे ने किया.
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के टीपीएस कॉलेज के प्राचार्य सह श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार व एमयू के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय मौजूद थे. इस दौरान दो दिवसीय सेमिनार की स्मारिका और डॉ मनोज मंडल द्वारा लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया गया.ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत का योगदान जरूरी
मुख्य अतिथि ने ग्लोबल वैल्यू चेन पर विस्तार से चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अवसर एवं चुनौतियां की भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत का योगदान अधिक होना चाहिए. चेयरपर्सन ने दो दिवसीय सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत की. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिजनल मैनेजर ने ग्लोबल वैल्यू चेन से संबंधित एसबीआइ की प्रमुख उपलब्धियां की चर्चा की. इसके अलावा सीएसआर फंड से दो दिवसीय सेमिनार के स्पॉन्सरशिप की भी चर्चा की. कुलसचिव ने विश्वविद्यालय को जीवंत करने के लिए इस प्रकार के सेमिनार को आवश्यक बताया. इसके साथ ही विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों को आयोजित कर छात्रों की सहभागिता में संवर्धन की चर्चा की.कॉलेज के प्राचार्य ने महाविद्यालय के सभी विभागों को सेमिनार, वर्कशॉप , कॉन्फ्रेंस एवं एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज आयोजित करने के लिए प्रेरित किया. सेमिनार के पहले दिन के दूसरे सत्र में टेक्निकल सेशन का आयोजन किया गया. इसके चेयरपर्सन प्रो विजय चौधरी और को-चेयरपर्सन डॉ अमर कुमार, डॉ बीसी पांडे और डॉ मंजू कुमारी थी. सेमिनार के पहले दिन लगभग 50 शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया. मौके पर सिद्धार्थ, करण, सुमित आनंद, ज्ञानवी सिन्हा, ईशा राज, कौशल कुमार मिश्रा, डॉ अनीश अहमद, डॉ प्रभाकर पोद्दार, डॉ संध्या सेठ, डॉ निलयश्री आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




