गैस एजेंसी कार्यालय के सामने उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :28 Apr 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी कार्यालय के सामने उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन

घरेलू गैस सिलिंडर संकट से मुंगेर के उपभोक्ता को निजात नहीं मिल रहा है और इसका साइड इफेक्ट सड़कों पर दिख रहा है.

विज्ञापन

बिना सिलिंडर मिले डिलीवरी व कैंसिलेशन और ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश

मुंगेर. घरेलू गैस सिलिंडर संकट से मुंगेर के उपभोक्ता को निजात नहीं मिल रहा है और इसका साइड इफेक्ट सड़कों पर दिख रहा है. मंगलवार को उपभोक्ताओं ने कौड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी के समक्ष जमकर हंगामा किया. जिसके बाद सड़क जाम कर एजेंसी और कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया. जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीओ सदर कुमार अभिषेक ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया.

बिना सिलिंडर मिले डिलीवरी या कैंसिलेशन का मैसेज आने, ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद डिलीवरी को कैंसिलेशन का मैसेज आने और एजेंसी पहुंचने पर सही जानकारी नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान है. एक तरफ पहले से गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान हैं और अब एजेंसी एवं कंपनी के व्यवहार से उपभोक्ताओं की परेशानी काफी बढ़ गयी. मंगलवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा और उपभोक्ताओं ने कौड़ा मैदान के समीप एजेंसी के सामने सड़क जाम कर दिया. उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर मनमानी करने और कंपनी के भ्रामक मैसेज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. जिसके कारण जहां उस मार्ग में आवागमन ठप हो गया, वहीं बाजार का कारोबार भी प्रभावित हो गया. सूचना पर एसडीओ सदर कुमार अभिषेक, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी दल-बल के साथ पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझा कर जाम को हटावाया.

उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

उपभोक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि सिर्फ भागवत गैस एजेंसी के उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान रहते है. टिंकु कुमार, मदन कुमार, भोला साव ने बताया कि इस गैस एजेंसी का कार्यालय ही नहीं खुलता है, जबकि कंपनी के मैसेज से परेशान होकर जब कार्यालय पहुंचते है तो वह बंद मिलता है. अगर खुला भी मिल जाता है तो वहां के कर्मी का व्यवहार अच्छा नहीं रहता है. डीएससी नंबर मिलने के 10-10, 15-15 दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है. ऑनलाइन पेमेंट करने और डीएससी नंबर मिलने के बावजूद गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने बजाय कैंसिल का मैसेज मोबाइल पर चला आता है. इसमें सुधार करने की जरूरत है और एजेंसी संचालक का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखे.

कुछ लाभुक का मैसेज आने के बाद भी कंपनी द्वारा कैंसिल कर दिया है. किस कारण बुकिंग कैंसिल हुई है इसको लेकर कंपनी के एयरिया मैनेजर से बात करेंगे. सभी का डीएससी नंबर व उपभोक्ता नंबर ले लिया गया है. एक से दो दिनों में ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया जायेगा.

कुमार अभिषेक, सदर एसडीओB

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन