एलपीजी गैस के लिए उपभोक्ताओं में होड़, सड़क पर जाम की स्थिति

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एलपीजी गैस के लिए उपभोक्ताओं में होड़, सड़क पर जाम की स्थिति

एलपीजी गैस के लिए उपभोक्ताओं में होड़, सड़क पर जाम की स्थिति

विज्ञापन

एजेंसी कार्यालय पर भीड़ व होम डिलीवरी में गड़बड़ी से उत्पन्न हुआ संकट

उपभोक्ता परेशान, वेंडरों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत

जमालपुर. एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर शनिवार को जमालपुर में उपभोक्ताओं में भारी भीड़ व होड़ देखी गयी. विशेष रूप से ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के अल्बर्ट रोड स्थित एक गैस एजेंसी के निकट उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गयी, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार, कुछ उपभोक्ता अपनी शिकायत या समस्या का समाधान कराने आए थे, जबकि अन्य सिलेंडर लेने या गैस की होम डिलीवरी के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे थे. हालांकि जिला प्रशासन ने गैस की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन एजेंसी के पास सड़क की दूसरी तरफ भी गैस डिलीवरी होने के कारण उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गयी व कई वाहन जाम में फंसे रहे. एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से जिन उपभोक्ताओं ने कोई सिलेंडर बुक नहीं करवाया, वे भी अब गैस बुक करवा रहे हैं. इस कारण कार्यालय पर दबाव बढ़ गया है व होम डिलीवरी करने वाले वेंडर के साथ भी कई बार दुर्व्यवहार हुआ है, जिससे परेशानी बढ़ रही है. जिला प्रशासन व एजेंसी को अब उपभोक्ताओं की भीड़ नियंत्रित करने व सड़क जाम से बचने के लिए कदम उठाने की जरूरत है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन