विद्यालय मैदान में गोल पोस्ट का निर्माण, छात्रों को भेंट किया फुटबॉल

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 03 Feb 2026 11:32 PM

विज्ञापन

युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए नगर पंचायत, संग्रामपुर की ओर से रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए गोल पोस्ट का निर्माण कराया है

विज्ञापन

संग्रामपुर.

युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए नगर पंचायत, संग्रामपुर की ओर से रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए गोल पोस्ट का निर्माण कराया है. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र को फुटबॉल भेंट कर खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के आने वाले खेल मैदानों का चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.इसके साथ ही खेल क्लबों के गठन की योजनाएं भी चलाई जा रही है. ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके. उन्होंने कहा कि खेल मैदानों में आवश्यक सुविधाएं जैसे फुटबॉल गोल पोस्ट, ओपन जिम, बैठने की व्यवस्था आदि विकसित की जा रही है. इसका उद्देश्य युवाओं को नियमित खेलकूद से जोड़ना, उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना तथा भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है. उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही प्रखंड और जिला स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी कराया जाएगा. मौके पर उपमुख्य पार्षद मनोज कुमार, समाजसेवी नंदकिशोर यादव, स्वच्छता पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह, कनीय अभियंता अनुपम कुमार, वार्ड पार्षद सरोजनी देवी, सुधांशु कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन