भाजपा के विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 23 Jul 2025 11:51 PM
भाजपा के विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
मुंगेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जयसवाल एवं संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार जिला भाजपा के विभिन्न मोर्चा में अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है. जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है. भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ अरूण कुमार पोद्दार ने बताया कि संगठन के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिला भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष गौतम राज, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा कुमारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुलार, अनुसूचित जाति मोर्च अध्यक्ष डा. संजीव कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष इंद्रदेव कोड़ा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो सहरूद्दीन को बनाया गया है. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर शिवगंज निवासी अनिमेष आनंद प्रदेश अधिकारियों ने नवनियुक्त एग्जीक्यूटिव मेंबर बिहार प्रदेश भाजपा का दायित्व दिया गया है. अनिमेष आनंद इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड स्तर कार्यकर्ता और भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं. जिसके बाद उन्हें युवा मोर्चा बिहार का एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया था. इधर विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों के मनोनयन पर प्रदेश समिति सदस्य संजीव मंडल, डिक्की सिंह, मोहन वर्मा, प्राण रंजन विकाश, संतोष पोद्दार, चंदन शर्मा,अमररत्न, हिमांशु बाबू, स्वाति सिंह, सपना मेहता, सरिका ठाकुर, विभा बरनवाल, रिंकी कुमारी, प्रियंका यादव, नीशुतोष कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार भुट्टो आदि ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










