फर्जी जीएनएम के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Updated at : 07 Feb 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

फर्जी जीएनएम के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में बीते दिनों 20 फर्जी जीएनएम का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. सभी 20 फर्जी जीएनएम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी है. जो बिना सेवा संपुष्टि के इन 20 फर्जी जीएनएम को वेतन निर्गत करने वाले संबंधित अधिकारी व कर्मियों को चिह्नित करेगी. जिसके विरुद्ध भी कार्रवाई की होगी. बता दें कि बीते दिनों जिले के चार प्रखंडों में कुल 20 फर्जी जीएनएम का मामला सामने आया था. जिसमें अवैध नियुक्ति के ही विभिन्न प्रखंडों में 20 फर्जी जीएनएम कार्यरत थी. इसमें तारापुर और धरहरा में 7-7, संग्रामपुर में 5 तथा हवेली खड़गपुर में एक जीएनएम शामिल थी. मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संबंधित फर्जी जीएनएम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुये राशि वसूली का निर्देश दिया गया था. जिसे लेकर संबंधित प्रखंडों में इन फर्जी 20 जीएनएम के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है. सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि 20 फर्जी जीएनएम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज के बाद वेतन राशि वसूली का निर्देश भी संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. उन्होंने बताया कि नियमानुसार जीएनएम के योगदान देने के बाद उनकी सेवा संपुष्टि विभाग से संबंधित प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी को कराना था. ऐसे में फर्जी जीएनएम का योगदान लेने के बाद उनका सेवा संपुष्टि जांच की गयी थी या नहीं इसकी जांच के लिये तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. जो संबंधित अधिकारी व कर्मियों को चिह्नित करेगी. टीम में डा. रामप्रवेश, डा. ध्रुव कुमार तथा डा. के रंजन शामिल है. वहीं जांच कमिटी की रिर्पोट के बाद संबंधित दोषी अधिकारी व कर्मियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन