इंटर कॉलेज वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट के कॉलेज टीम का चयन व ट्रायल संपन्न

तीन सदस्य चयन समिति में उनके अतिरिक्त पीटीआई इंचार्ज प्रमोद कुमार और स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राव विमल थे.
मुंगेर आरडी एंड डीजे कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा इंटर कॉलेज वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट के लिए कॉलेज ग्राउंड में वाॅलीबाॅल के पुरुष टीम का एक दिवसीय ट्रायल और चयन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न किया गया. कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि बॉलीबॉल के लिये कॉलेज टीम में 12 सदस्य है. जिसमें अमन, आदर्श, गुरु, रौशन, आदित्य, अभिषेक, अविनाश, अंकित, प्रिंस, छोटू, अंकुश, और कन्हैया का चयन किया गया है. टीम का कप्तान अमन और कोच अभिषेक रंजन को बनाया गया है. टीम मैनेजर डा. सैयद मो. अकिल को नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि आरडी कॉलेज, शेखपुरा में 15 और 16 नवंबर को पुरुष वर्ग का अंतर-महाविद्यालय वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है. जिसके लिये टीम तैयार कर लिया गया है. तीन सदस्य चयन समिति में उनके अतिरिक्त पीटीआई इंचार्ज प्रमोद कुमार और स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राव विमल थे. टीम के चयन के बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार से खिलाड़ियों का औपचारिक परिचय प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि खेल और जीवन दोनों में सफल होने के लिए अनुशासन को अपनाने जरूरी है. मौके पर डॉ विद्या चौधरी, डॉ अजफर शमशी, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, एमए जहांगीर, शिवाशिष सहाय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










