28 मई को होगी सीईटी बीएड की प्रवेश परीक्षा, 11 केंद्रों पर 4,902 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
28 मई को होगी सीईटी बीएड की प्रवेश परीक्षा, 11 केंद्रों पर 4,902 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सीईटी बीएड परीक्षा के लिये जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर

दो वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर आयोजित सीईटी बीएड-2025 की परीक्षा जिले में 28 मई को होगी. जिसके लिये कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां कुल 4,902 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिसके लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है.

परीक्षा के नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के निर्देश पर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा डा. सूरज कोनार को मुंगेर जिले के लिये नोडल अधिकारी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि सीईटी बीएड परीक्षा के लिये जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां आयोजित होने वाली परीक्षा में इस साल कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 3,134 महिला परीक्षार्थी तथा 1,768 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑफलाइन होगी. जो एक पाली में ली जायेगी. परीक्षा को लेकर 7 केंद्रों को महिला केंद्र बनाया गया है. जबकि चार केंद्रों को पुरूष केंद्र बनाया गया है. वहीं सभी केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षक की नियुक्ति भी कर दी गयी है.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या

सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज 400

सरस्वती शिशु मंदिर, शादीपुर 300

जिला स्कूल, अस्पताल रोड 500

उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी, पीपलपांती रोड 334

बीआरबी हाई स्कूल, माधोपुर 300

2 हाई स्कूल, नौवागढ़ी 500

एनसी घोष गर्ल्स हाई स्कूल, जमालपुर 600

जमालपुर कॉलेज, जमालपुर 300

गैबी मध्य विद्यालय, गौरीपुर, जमालपुर 300

एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर 868

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर 500

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन