ePaper

कैंपस की खबरें

Updated at : 27 May 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
कैंपस की खबरें

कैंपस की खबरें कैंपस की खबरें

विज्ञापन

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये अबतक 4,817 आवेदन मुंगेर. एमयू ने अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से आरंभ कर दी है. एमयू के कॉलेजों में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन को लेकर पोर्टल खोला गया है. एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को एक हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. विद्यार्थियों को मैट्रिक और इंटर का दस्तावेज आवेदन के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा. उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 4,817 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. कला संकाय में 4,663, विज्ञान संकाय में 715 तथा वाणिज्य संकाय में 39 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. —————————————– स्नातक पार्ट थ्री में नामांकन 30 मई तक मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर सोमवार से दोबारा पोर्टल खोला है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों को 26 मई से दोबारा नामांकन का मौका दिया गया है. जिसमें 30 मई तक विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा. नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. ——————————————- बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन के लिए आवेदन आज से मुंगेर. एमयू अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिये विद्यार्थियों को एक हजार रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BASANT YADAV

लेखक के बारे में

By BASANT YADAV

BASANT YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन