मुंगेर में व्यवसायी पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

Updated at : 22 May 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में व्यवसायी पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

घायल युवक का निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

विज्ञापन

घायल युवक का निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज, दो दिनों से खोज रही थी कोतवाली पुलिस. प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर ललमटिया कब्रिस्तान के समीप बुधवार की अहले सुबह अपराधियों ने 34 वर्षीय भवेश कुमार उर्फ संतोष कुमार को गोली मार दी. वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार निवासी व्यवसायी नंद किशोर पहुजा का पुत्र है. गंभीर रूप से घायल भवेश का शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. गोली मारने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे नंदकिशोर पहुजा को उसके पुत्र भवेश ने फोन किया. उसने कहा कि पापा मुफस्सिल थाना के आगे सुजावलपुर के पास ललमटिया कब्रिस्तान के समीप किसी ने उसे गोली मार दिया है. मैं यहीं पर गिरा पड़ा हूं. इसके बाद उसके पिता एनके पहुजा कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा तो पता चला कि कुछ लोग उसे सदर अस्पताल लेकर गये हैं. पिता ने बताया कि जब सदर अस्पताल पहुंचे तो मेरा बेटा इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत था, लेकिन चिकित्सक ने कहा कि यहां सर्जन नहीं है, इसलिए हायर सेंटर ले जाना होगा. इसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

पेट को फाड़ते हुए निकली गोली, बाहर आ गया आंत

भवेश को अपराधियों ने बायी तरफ कमर में गोली मारी है. अपराधियों ने उसे काफी नजदीक से गोली मारी थी. जो पेट को फाड़ते हुए निकल गयी. पेट फटने के कारण उसका आंत बाहर आ गया था. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी सदर अस्पताल पहुंचे. इधर, उसके पिता से पुलिस ने जानकारी ली है. पुलिस मामले की हर पहलु की जांच कर रही है.

कहते हैं एसपी

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि भवेश कुमार को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गयी है. जिस जगह पर गोली मारने की बात कही गयी. वहां पुलिस ने जाकर जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला. घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. होश में आने पर ही यह पता चल पायेगा कि उसे कहां और किसने गोली मारी है. अब तक परिजनों की तरफ से भी लिखित शिकायत नहीं आया है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन