विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्स 6 घंटा व ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर

Updated at : 02 Jan 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्स 6 घंटा व ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर

कोहरे और शीतलहर के कारण मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब परिचालन लगातार जारी है.

विज्ञापन

कोहरे के बीच भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब परिचालन जारी जमालपुर. कोहरे और शीतलहर के कारण मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब परिचालन लगातार जारी है. इस कारण रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. शुक्रवार को भी इस रेल खंड पर कई ट्रेनों का परिचालन लेट से होता रहा. आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग 6:30 घंटे व दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटे बिलंब से जमालपुर पहुंची. इस दौरान न केवल लंबी दूरी की ट्रेन, बल्कि लोकल पैसेंजर ट्रेन भी विलंब से चली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 53415 साहिबगंज-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय 19:50 बजे से करीब ढाई घंटे लेट चलकर रात्रि 22:28 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटे अनिश्चित विलंब चलकर अपने निर्धारित समय संध्या 17:58 बजे के बजाय मध्य रात्रि 1:17 बजे पहुंची. 73426 डाउन किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 23:45 बजे की जगह 1:37 बजे आयी. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:19 बजे से लगभग ढाई घंटे लेट चलकर 2:55 बजे पहुंची. 13416 डाउन पटना-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी ढाई घंटे लेट चलकर 3:15 बजे आयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 1:41 बजे था. 13242 डाउन राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट चली, जबकि 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस 5 घंटे लेट चलकर सुबह 9:12 बजे आयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे था. 15734 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे था, परंतु यह ट्रेन 10:10 बजे पहुंची. कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट चली, जबकि 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस 2 घंटे लेट चलकर आयी. वही 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग 6:30 घंटे अनिश्चित विलंब से पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे था, परंतु यह ट्रेन अपराह्न 12:58 बजे आयी, जबकि 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट चलकर अपराह्न 13:23 बजे पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन