सड़क किनारे झाड़ी से युवक का शव बरामद, कुछ दिन पूर्व मौत होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे झाड़ी से युवक का शव बरामद, कुछ दिन पूर्व मौत होने की आशंका

मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना अंतर्गत देवघरा के समीप मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब सड़क किनारे झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना अंतर्गत देवघरा के समीप मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब सड़क किनारे झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव कोलाइस गांव और देवघरा के बीच मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल टेटियाबंबर थाना पुलिस को दी गयी और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. बताया जाता है कि शव की पहचान संग्रामपुर वार्ड संख्या नौ निवासी 32 वर्षीय कारू यादव (पिता गिरीश यादव) के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि कारू यादव 17 फरवरी को देवघरा मेला देखने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा. प्रथम दृष्टया शव पांच से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि युवक की मौत कुछ दिन पूर्व ही हुई होगी. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया और टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए और आवश्यक सैंपल अपने साथ ले गयी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन