15 सितंबर को मुंगेर में छात्र जेडीयू का छात्र समागम, युवाओं को बतायी जायेगी बिहार के बदलाव की गाथा
छात्र जनता दल यूनाइटेड की बैठक | Prabhat Khabar Network
मुंगेर में 15 सितंबर को छात्र जेडीयू का छात्र समागम आयोजित किया जा रहा है. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में छात्रों के हित में किए गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही, बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा.
मुंगेर : जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में रविवार को छात्र जेडीयू की बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 15 सितंबर को होने वाले छात्र जनता दल यूनाइटेड के छात्र समागम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में जदयू विधायक रूहेल रंजन के शामिल होने की बात कही गयी.
छात्र समागम में बिहार के बदलाव पर होगी चर्चा
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने कहा कि 15 सितंबर को आयोजित छात्र समागम में सभी प्रखंड अध्यक्ष मजबूती के साथ शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से नौजवान छात्रों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में छात्रों के हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्ष पहले बिहार में नौजवानों और छात्रों की स्थिति तथा शिक्षण संस्थानों की स्थिति से लोग परिचित हैं. उनके अनुसार, वर्तमान में बिहार में तकनीकी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थान खुले हैं.
युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव की जानकारी देने का दावा
सौरभ निधि ने कहा कि बिहार में तकनीकी और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़े हैं और छात्रों को शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम हुई है. उन्होंने कहा कि आज के छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में कितना बदलाव हुआ है.
छात्र समागम के माध्यम से इसी बदलाव और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों को युवाओं तक पहुंचाने की बात बैठक में कही गयी.
बैठक में मुन्नीलाल मंडल, नवीन सिंह, सुजीत मंडल, गोपाल कृष्ण और महिला अध्यक्ष पूनम कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए