फोरलेन पर हाईवा चालक को लगी झपकी, बिगड़ा संतुलन और बाढ़ के पानी में पलट गया सीमेंट टैंकर

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ पानी में डूबा हाईवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब नींद की झपकी आने से एक सीमेंट टैंकर लदा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी में पलट गया. गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बाहर निकल आया.

विज्ञापन

बरियारपुर : मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कल्याणपुर टोल टैक्स के समीप शनिवार की देर रात सीमेंट टैंकर लदा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी में पलट गया. हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

विज्ञापन

नींद की झपकी आते ही बिगड़ा वाहन का संतुलन

जानकारी के अनुसार, हाईवा पर सीमेंट टैंकर लदा था, जिस पर सागर इंटरप्राइजेज लिखा हुआ है. वाहन भागलपुर से मुंगेर की ओर फोरलेन के रास्ते जा रहा था. रात करीब दो बजे कल्याणपुर टोल के समीप चालक को नींद की झपकी आ गयी. इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हाईवा सड़क किनारे पलटते हुए बाढ़ के पानी में जा गिरा.

हादसे के बाद चालक सुरक्षित बाहर निकल गया. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

फोरलेन के किनारे जमा है बाढ़ का पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, फोरलेन के दोनों ओर अभी भी बाढ़ का पानी जमा है. कई स्थानों पर पानी की गहराई 10 फीट से अधिक होने की बात कही जा रही है. ऐसे में सड़क से वाहन के अनियंत्रित होकर किनारे जाने पर गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है.

बाढ़ के पानी के कारण सड़क किनारे की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आने और रात के समय दृश्यता कम होने से वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है.

पहले भी बाढ़ के पानी में पलटा था ट्रक

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में सोती पुल के समीप मक्का लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में पलट गया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बाढ़ प्रभावित सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

बरियारपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन