ट्रैफिक नियम का पालन करने व तोड़ने वालों को बांटे गये गुलाब के फूल

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर शहर के भगत सिंह चौक पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के साथ बिहार पुलिस सप्ताह-2026 समारोह की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

यातायात जागरूकता रैली के साथ बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ

मुंगेर. मुंगेर शहर के भगत सिंह चौक पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के साथ बिहार पुलिस सप्ताह-2026 समारोह की शुरुआत हुई. जहां से ट्रैफिक जागरूकता रैली भी निकाली गयी, जो शहर भ्रमण कर लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करने के प्रति जागरूक किया. यह पुलिस सप्ताह 22 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा.

भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने ट्रैफिक नियम पालन करने वाले जागरूक नागरिकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया. वहीं बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को भी गुलाब का फूल दिया और आगे से ट्रैफिक नियम को मानते हुए वाहन चलाने का सख्त हिदायत भी दी. एसपी ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके. सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट पहनें, तेज रफ्तार से बचें, नशे में गाड़ी न चलाएं. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई जैसे लाइसेंस निलंबन व रद्द हो सकती है. उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह पर अलग-अलग दिन क्रॉस कंट्री दौड़, पुलिस-मीडिया फ्रेंडली मैच, रक्तदान कार्यक्रम, महिला थाना की ओर से विद्यालयों व कॉलेज में बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. वहीं साइबर डीएसपी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने की. उनके नेतृत्व में महिला व पुरुष ट्रैफिक पुलिस द्वारा भगत सिंह चौक से ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गयी, जो शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र से होते हुए किला में प्रवेश किया. इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन