जनसुराज जुन से प्रारंभ करेंगी बिहार नवनिर्माण अभियान : प्रशांत किशोर

मुख्यमंत्री नीतीश को पद छोड़ना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जन सुराज ने चुनाव से पहले ही यह कहा था कि परिणाम कुछ भी हो
– बिहार का सीएम वहीं होगा, जिनकी जीत में भूमिका रही, उनकी प्राथमिकता गुजरात होगी मुंगेर जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में चुनाव परिणाम जो भी रहा, लेकिन जनसुराज ने तय किया था कि नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाय. जून से जनसुराज बिहार नव निर्माण अभियान चलायेगी. पांच वर्ष तक जनसुराज कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूरी इमानदारी और शुद्धता के जनता को अपनी बातों से अवगत करोयेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. वे बुधवार को मुंगेर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार नव निर्माण अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं. आज जनसुराज नेताओं के साथ मुंगेर में भी बैठक किया. उन्होंने नीतीश कुमार के दोबारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि बिहार में जो दल बनाता है, वहीं दल का नेता बनता है और उसी दिन ये घोषणा कर देता है कि हमारे बाद हमारा बेटा नेता होगा. नीतीश कुमार भी अब अपवाद नहीं रहे. 30-35 साल तक जेपी, लोहिया और समाजवाद की बात करने वाले नीतीश कुमार का दल भी अब इसका अपवाद नहीं रहा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश को पद छोड़ना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जन सुराज ने चुनाव से पहले ही यह कहा था कि परिणाम कुछ भी हो, लेकिन नीतीश कुमार अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. चुनाव के तीन महीने बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है. वे स्वेच्छा से हटें या किसी दबाव में, लेकिन उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है. मौके पर पार्टी नेता प्रीतम सिंह, शाहब मल्लिक, डॉ संतोष सिंह, भावेश कुमार, ललन यादव, राजीव नयन, हिमांशु कुंवर सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




