Bihar Lightning: बिहार में वज्रपात ने मचाया कोहराम, युवक की गई जान, दो गाय भी मरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Oct 2024 3:05 PM
Lightning
Bihar Lightning: वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए .वज्रपात की चपेट में आने से दो गाय की भी मौत हो गई.
Bihar Lightning, हवेली खड़गपुर. मंगलवार को प्रखंड के मुरादे पंचायत में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए .वज्रपात की चपेट में आने से दो गाय की भी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मुरादे गांव निवासी ललन यादव का 18 वर्षीय पुत्र अतीश कुमार बारिश से बचने के लिए घर के समीप ही इमली के पेड़ के नीचे खड़ा था साथ ही दो अन्य युवक राजेश और सौरभ भी पेड़ के नीचे खड़ा था. तभी इमली के पेड़ पर ही आसमानी बिजली गिरी. वज्रपात की चपेट में आने से अतीश की मौत हो गई जबकि राजेश और सौरभ घायल हो गया.

इकलौता पुत्र था अतीश
इधर घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण अतीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की. जबकि घायल सौरभ का इलाज किया जा रहा है .वहीं राजेश मामूली रूप से घायल हुआ है. मृतक अतीश ललन यादव का इकलौता पुत्र था.ललन यादव के एक पुत्र की मौत पूर्व में कुत्ता काटने से हो गया था.
दो गाय की मौत
वज्रपात की चपेट में आने से प्रमोद यादव के गाय की भी मौत हुई है. इधर मुरादे पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी ने परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ देने की बात कही है .घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी तथा अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : Bihar में इस महीने के बाद नहीं चला पाएंगे स्पीड में गाड़ी, NH-SH पर तय होगी स्पीड लिमिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










