दो बोरा गांजा के साथ बेगूसराय का तस्कर धराया

Updated:
विज्ञापन
दो बोरा गांजा के साथ बेगूसराय का तस्कर धराया

दो बोरा गांजा के साथ बेगूसराय का तस्कर धराया

विज्ञापन

असरगंज. असरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को असरगंज-धपरी ग्रामीण मार्ग में बैरांय पुल के समीप एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया. साथ ही वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया. सूचना पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से भगा दिया. समाचार संकलन करने एवं फोटो खींचने गये पत्रकार को भी पुलिस ने रोक दिया. जानकारी के अनुसार बैरांय पुल के समीप क्रेटा वाहन से पुलिस ने दो बोरा गांजा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर क्रेटा वाहन संख्या बीआर 03टी-00021 को रोका और उसकी जांच के क्रम में वाहन से लगभग दो बोरा गांजा बरामद किया. बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी चालक सह तस्कर बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद पुलिस वाहन को थाना ले आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताने से इंकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन