पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की पिटाई, एक ही परिवार के तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की पिटाई, एक ही परिवार के तीन युवक घायल

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा नरसिंह मंडल टोला के समीप हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों को रोक कर बुरी तरह पिटाई कर दी.

विज्ञापन

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा की घटना, घायलों को पुलिस ने लाया इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा नरसिंह मंडल टोला के समीप हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार को बाइक सवार तीन युवकों को रोक कर बुरी तरह पिटाई कर दी. तीनों युवक बिंदवारा गांव का ही रहने वाला है और एक ही परिवार का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के पीछे रंगदारी मांगने का मामला सामने आ रहा है. बताया जाता है कि बिंदवारा गांव निवासी राणा सौरभ सिंह जमीन की खरीद-बिक्री और मुर्गी फॉर्म का संचालन करता है. वह बुधवार की सुबह अपने भाई राणा रोहन सिंह व भतीजा शिवम सिंह के साथ बाइक से घर से बाजार जाने के लिए निकला. इस दौरान बिंदवारा नरसिंह मंडल टोला के समीप पहले से घात लगाये हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया और हमला कर दिया. लाठी-डंडे और पिस्टल की बट से मार कर तीनों को घायल कर दिया. सूचना पर पुलिस जब पहुंची तो सभी भाग निकला. पुलिस टीम ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. घायल सौरभ ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डिलिंग और मुर्गी का कारोबार करता है. गांव के ही कुख्यात अपराधी प्रिंस सिंह ने पांच लाख रुपये मांगा था. नहीं देने पर उसने अपने साथी पुनीत सिंह, गोल्डन, नीलेश, सोनू शर्मा, नीरज व अन्य के साथ मिलकर हमलोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी भाग गये थे. तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. अभी तक आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन