ePaper

मुंगेर विश्वविद्यालय : चार जुलाई से होगी बी-फॉर्मा सेमेस्टर-5 की परीक्षा

Updated at : 30 Jun 2024 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने दो कॉलेजों में सत्र 2020-24 बी-फार्मा सेमेस्टर-5 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा 4 जुलाई से ली जायेगी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने दो कॉलेजों में सत्र 2020-24 बी-फार्मा सेमेस्टर-5 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा 4 जुलाई से ली जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा एसके कॉलेज, लोहंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बी-फार्मा सेमेस्टर-5 की परीक्षा 4 से 9 जुलाई तक ली जायेगी. इसके लिये एसके कॉलेज, लोहंडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां बाबा राजाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फार्मेसी) तथा जमुई कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही कॉलेजों को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि विषय

4.7.2024 फार्मास्यूटिकलस

5.7.2024 फार्मास्यूटिकलस कैमेस्ट्री-5

6.7.2024 फार्माकोनोलॉजी-1

8.7.2024 फार्माकोनोलॉसी-4

9.7.2021 फार्मास्यूटिक्स -6

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन