सफाईकर्मी 15 मार्च को निकालेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता मार्च

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सफाईकर्मी 15 मार्च को निकालेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता मार्च

मुंगेर नगर निगम को थ्री स्टार दिलाना सिर्फ नगर निगम प्रशासन की ही नहीं, बल्कि निगम के श्रमिक यूनियन की भी जिम्मेदारी

विज्ञापन

मुंगेर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में मुंगेर नगर निगम को थ्री स्टार दिलाना सिर्फ नगर निगम प्रशासन की ही नहीं, बल्कि निगम के श्रमिक यूनियन की भी जिम्मेदारी है. इसके तहत करदाताओं के बीच लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस क्रम में 15 मार्च को नगर निगम से सैंकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी जन-जागरूकता मार्च निकालकर शहर भ्रमण के साथ इसकी शुरुआत करेंगे. मुंगेर नगर निगम श्रमिक यूनियन अध्यक्ष संजय केशरी ने बुधवार को श्रमिकों की बैठक के दौरान कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के कुल 12,500 अंकों में सर्विस लेवल प्रोग्रेस और सिटीजन वाइज मद में अस्सी प्रतिशत अंक होते हैं. जिन्हें दिलाने में हमारे श्रमिक यूनियन की सबसे बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि मुंगेर नगर निगम फिलहाल बिहार में 12वें तथा देशभर में 456वें स्थान पर है. इसे थ्री स्टार रेटिंग दिलाने के लिए यूनियन अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है. उन्होंने शहर के सभी कचरा प्वाइंट्स तथा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को लेकर भी नगर निगम प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मौके पर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, हीरा राउत, नन्द किशोर कुमार, जुलुम यादव, बाल्मीकि यादव, मोहन मल्लिक सहित अन्य दर्जनों सफाईकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन