भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सभी विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है : त्रिदंडी स्वामी

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सभी विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है : त्रिदंडी स्वामी

गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी ने श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व का बखान किया और कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सभी विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी ने श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व का बखान किया और कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सभी विपत्तियों से छुटकारा मिल जाता है. वे बुधवार को प्रखंड के प्रसन्नडो गांव में आयोजित रुद्र चंडी महायज्ञ में श्रीमद भागवत कथा का प्रवचन करते हुए कही. कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. महायज्ञ स्थल पर चर्चित और ख्याति प्राप्त कंबल वाले बाबा से चमत्कारिक इलाज के लिए बिहार, झारखंड के विभिन्न जिले के सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और कंबल बाबा का दर्शन किये. प्रखंड के भूसिचक, बौखरा, लड़ुई, बैजलपुर, खंडबिहारी, मुजफ्फरगंज समेत नगर क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष धर्मानुरागी यज्ञ मंडप की धार्मिक भाव से परिक्रमा की. जबकि संध्या में त्रिदंडी स्वामी का प्रवचन सुना. इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने रासलीला देखकर भक्ति में निमग्न नजर आये. वहीं देर शाम यज्ञ स्थल के दूसरे हिस्से में लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण तारामाची, ब्रेकडांस, टॉय ट्रेन, झूला समेत बच्चों के मनोरंजन से जुड़े कई साधनों का आनंद लेते रहे. खाने-पीने के साथ श्रृंगार प्रसाधन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की भी लोग मेले के दौरान खूब खरीदारी की. मेले की व्यवस्था में समिति सदस्य पूरी तत्परता से अपनी सेवा दे रहे है. मौके पर मुख्य यजमान हीरा सिंह, राजकुमारी देवी, विजय राय, हिमांशु कुमार सिंह, धनंजय सिंह, नीरज सिंह टप्पू, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, रवि सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, दीपक सिंह, हरिवंश राय, रमण कुमार सिंह, चैतन्य कुमार, संदीप कुमार सहित सैकड़ों धर्मानुरागी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन