रामनवमी पर आयोजित अखिल भारतीय संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर आयोजित अखिल भारतीय संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

शहर के बेलन बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर शाम रामनवमी पर 44वां अखिल भारतीय संगीत समारोह का भव्य आयोजन शुभंकर झा के संयोजन में हुआ.

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के बेलन बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर शाम रामनवमी पर 44वां अखिल भारतीय संगीत समारोह का भव्य आयोजन शुभंकर झा के संयोजन में हुआ. उसका उद्घाटन मुंगेर की महापौर कुमकुम देवी, बनारस के कलाकार रविशंकर मिश्रा, दीपक सहाय, मुंगेर वरीय कलाकार गिरींद्र चंद्र पाठक पप्पू जी, निर्मल जैन एवं संजय पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की युवा कलाकार शुभांशी प्रियंका के कथक नृत्य से हुआ. बनारस के कलाकार सुखदेव प्रसाद मिश्र ने वायलिन पर राम भजन का धुन बजाया. तबले पर युगल संगत गिरींद्र चंद्र पाठक, पप्पू जी एवं दीपक सहाय जी ने की. राग रागेश्वरी एवं एक राम भजन बनारस के कलाकार आनंद मिश्रा ने प्रस्तुत किया. बनारस के विख्यात नर्तक पंडित रविशंकर मिश्र अपने दो शिष्यों पंडित गौरव मिश्रा एवं सौरव मिश्रा के साथ मंच पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. उन्होंने बनारस घराने के विभिन्न दादरा सुनाया. अंत में डिमिक डिमिक डिम डमरू बाजे भगवान की स्तुति प्रस्तुति कर कार्यक्रम को भक्ति पूर्ण बना दिया. मौके पर सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अभय कुमार एवं संजय कुमार, युवा गायक गोपाल सोनी, निर्मल जैन, गिरींद्र चंद्र पाठक एवं बनारस से पधारे हुए सभी कलाकारों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किय गया. मौके पर डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ सुधीर कुमार सिंह, पूर्व डीएसपी दिनेश सिंह, पंडित बलराम दास मिश्रा, कौशल पाठक सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन