खड़गपुर-तारापुर सड़क चौड़ीकरण के लिए 4.92 हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति : सम्राट
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 7:56 PM
मुंगेर जिले में खड़गपुर से तारापुर 12.3 किलोमीटर सड़क इंटरमीडिएट लेन से दो लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मंजूरी प्रदान की गयी है.
तारापुर. बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह तारापुर के भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने बताया है कि मुंगेर जिले में खड़गपुर से तारापुर 12.3 किलोमीटर सड़क इंटरमीडिएट लेन से दो लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मंजूरी प्रदान की गयी है. इस परियोजना के पूरा होने से मुंगेर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आवागमन सुगम होगी. स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 4.92 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को मंजूरी प्रदान की है. यह स्वीकृति भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिया गया है. इस परियोजना के लिए 4.92 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग किया जाएगा, जिसके बदले इतने ही गैर-वन भूमि पर क्षतिपूरक वनीकरण किया जाएगा. यह कार्य मुंगेर वन प्रमंडल अंतर्गत भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र, ग्राम मंझगांय, खड़गपुर रेंज में किया जाएगा. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. साथ ही नव निर्मित सड़क के दोनों किनारे आइआरसी मानकों के अनुसार पौधारोपण कराया जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी स्वीकृति में कई शर्तें शामिल है. जिसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










